पाकिस्तान में फैला कोरोना का खौफ, अस्पतालों में नहीं बची मरीजों के लिए जगह

By: Ankur Thu, 01 Apr 2021 7:50:58

पाकिस्तान में फैला कोरोना का खौफ, अस्पतालों में नहीं बची मरीजों के लिए जगह

बढ़ता कोरोना पूरी दुनिया को परेशान कर रहा हैं जिसकी दूसरी लहर कई देशों में आ चुकी हैं। पाकिस्तान के हालात भी कोरोना के चलते बिगड़ते जा रहे हैं और संक्रमण के नए मामलों में भारी वृद्धि से अस्पतालों की क्षमता नाकाफी साबित हो रही है। बीते दिन पकिस्तान में संक्रमण के 4,974 नए मामले आए जबकि 98 मरीजों की मौत दर्ज की गई जो कि 20 जून 2020 के बाद आने वाली सबसे बड़ी संख्या हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि अबतक देश में कोविड-19 के छह लाख 72 हजार 931 मामले आए हैं जिनमें से 14,530 मरीजों की मौत हुई है जबकि छह लाख पांच हजार 274 मरीज ठीक हुए हैं।

यहां के अखबार डॉन में छपी खबर के मुताबिक देश के अस्पतालों में मरीजों की संख्या उनकी क्षमता के करीब पहुंच रही है। संघीय राजधानी इस्लामाबाद सहित कई स्थानों पर हर बीतते दिन के साथ स्थिति खराब हो रही है। इस्लामाबाद के मुख्य अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बिस्तर भर गए हैं। खबर के अनुसार यहां मरीजों को बिस्तर के लिए आपात केंद्र में इंतजार करना पड़ रहा है। इस्लामाबाद स्थित पॉलिक्लिनिक में एक भी वेंटिलेटर खाली नहीं है। हालांकि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय का दावा है कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर और बिस्तरों और वेंटिलेटर की व्यवस्था करेगा।

ये भी पढ़े :

# सिंगापुर : भारतीय नागरिक के मोबाइल में मिले 50 अश्लील वीडियो, छेड़छाड़ मामले में हुई जेल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com